बहराइच: केवानागंज इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,पुलिस जाच में जुटी
जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत केवानागंज इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए शव 72 घण्टे के लिए मर्चरी में रखवा दिया है। कोतवाली नगर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पहचान कराई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।