सिमडेगा: नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में सिमडेगा पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल: डीएसपी
सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में 13 जून को नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी विपिन कालो को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। शुक्रवार को 12:00 बजे वरीय पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि किशोरी की तबीयत बिगड़ने की सूचना चौकीदार से मिली, जिसके आधार पर जांच के बाद यह खुलासा हो पाया।