पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, अंतिम संस्कार को लेकर हुआ विवाद
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मंगलवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे देर रात उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए पीलीभीत जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत।