गुरुवार को 2:00 बजे जानकारी मिली कि अकबरपुर बाजार में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना ने एक बार फिर पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। थाना क्षेत्र के पोखरा गांव निवासी रामकृत कुमार की मोटरसाइकिल बाजार से अज्ञात चोरों ने उड़ा ली। घटना के बाद पीड़ित ने अकबरपुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।