चायल: जुगराजपुर गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिलने से मची सनसनी
सराय अकिल थाना क्षेत्र के जुगराजपुर गांव के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। मामला हत्या या हादसा, इसकी जांच जारी है। यह मामला बुधवार की देर शाम पांच बजे का बताया जा रहा है।शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा है!