नवाबगंज: धनकुट्टी गांव के पास बाइक खंभे से टकराई, दो युवक गंभीर घायल, नशे की जताई गई आशंका, जिला अस्पताल रेफर
मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसा से सफदरगंज जाने वाले मार्ग पर धनकुट्टी गांव के पास बुधवार करीब 1 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे किलोमीटर दर्शक खंभे से जा टकराई। घायलों की पहचान रजाई पुरवा निवासी पिंटू पुत्र माता फेर और संदीप पुत्र राजकिशोर के रूप में हुई है। ये दोनों बनीकोडर क्षेत्र के रहने वाले हैं।