लखनऊ–सुल्तानपुर हाईवे पर गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सैनिक ढाबा कट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन कार सवार बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।