हरदोई: लोनार थाना क्षेत्र के पुरौरी मोड़ के पास बोलरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल,जिला अस्पताल रेफर
Hardoi, Hardoi | Aug 8, 2024 टडियावा थाना क्षेत्र के सेचामऊ निवासी बाइक सवार अमरनाथ (25) तथा अजय (26) दिल्ली से अपने गांव सेचामऊ जा रहे थे। लोनार थाने से कुछ ही दूरी पर पुरौरी मोड़ के पास हरदोई की ओर से आ रही बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे लोनार कोतवाल उमेश त्रिपाठी ने दोनों को सीएचसी बावन में भर्ती कराया।