चूरू: जयपुर रोड स्थित डिस्कॉम कार्यालय का युथ कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के विरोध में किया घेराव, खून से ज्ञापन लिख जताया विरोध
Churu, Churu | Jul 22, 2025 चूरू में स्मार्ट मीटर के विरोध और उपभोक्ताओं पर बढ़ते बिजली बिलों को लेकर मंगलवार को युथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग का घेराव कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अधिशाषी अभियंता को उर्जा मंत्री के नाम खुन से लिखा ज्ञापन सौंपा और स्मार्ट मीटर योजना पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा।