चूरू: गांव उदासर व सारसर के बीच सड़क हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति घायल, घायल को जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Jul 21, 2025 चूरू जिले की सरदारशहर तहसील के गांव उदासर से सारसर के बीच सोमवार को सड़क पर दौड़ती बाइक में सांड गिरने से 40 वर्षीय व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। घायल को निजी वाहन से राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां मौजूद डाॅक्टर व नर्सिंग स्टाफ घायल व्यक्ति का ईलाज किया।