चूरू: सदर क्षेत्र के एक गांव में 7 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, भाभी ने देवर के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा
Churu, Churu | Jul 21, 2025 चूरू के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। 35 साल की विवाहिता ने अपने देवर के खिलाफ महिला थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सदर क्षेत्र के एक गांव की 35 वर्षीय महिला ने मुकदमा दर्ज करवाया है।