चूरू: नई सड़क स्थित चूरू टॉकीज कैफे में पुलिस की कार्रवाई, 8 युवकों को किया गया गिरफ्तार
Churu, Churu | Jul 21, 2025 चूरू शहर के नई सड़क स्थित चूरू टॉकीज कैफे में कोतवाली थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 8 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों को पुलिस ने सोमवार शाम को एसडीएम के समक्ष पेश किया। कोतवाली थाना के एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि शहर में गश्त के दौरान सूचना मिली कि नई सड़क स्थित चूरू टॉकीज कैफे में शराब पार्टी व अनैतिक गतिविधि की सूचना पर कार्यवाही की गई।