चूरू: भालेरी क्षेत्र के गांव की सरकारी स्कूल के टीचर पर छात्राओं से अश्लील हरकतें करने का आरोप, करणी सेना ने दिया ज्ञापन
Churu, Churu | Jul 21, 2025 चूरू जिले के भालेरी क्षेत्र के एक गांव की सरकारी स्कूल के टीचर पर छात्राओं से अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने इस मामले में कार्यवाही की मांग को लेकर सोमवार को एडीएम को ज्ञापन दिया। श्रीराष्ट्रीय राजपुत करणी सेना के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ढाढर के नेतृत्व में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने यह ज्ञापन दिया।