पन्ना: महुआ बीनकर लौट रही 35 वर्षीय महिला पर बाघ का हमला, ग्रामीणों ने साहस दिखा बचाई जान
Panna, Panna | Apr 10, 2026 पन्ना के विश्रामगंज रेंज में आज साहस की बड़ी मिसाल देखने को मिली। महुआ चुनते समय एक बाघ ने 35 वर्षीय रामकली पर हमला कर उसे जंगल की ओर खींचना शुरू कर दिया। लेकिन वहां मौजूद ग्रामीणों ने डरने के बजाय बाघ से सीधा मोर्चा ले लिया। चीख-पुकार और लाठियों के प्रहार से घबराकर बाघ शिकार छोड़ भाग गया।