गाज़ियाबाद: मसूरी थाना पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के 3 लोगों को किया गिरफ्तार
गाजियाबाद की थाना मसूरी पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले से आए तीन सिक्योरिटी गार्डों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम दाऊद खान, मुख्तार और आजाद खान है। जो स्थानीय मीट फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे। डीसीपी सुरेन्द्रनाथ तिवारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली सूचना के बाद यह कार्रवाई की गई।