गारू: गुरु पूर्णिमा पर सरना धाम मायापुर में बुधवार सुबह 11 बजे से गूंजी गुरु महिमा
Garu, Latehar | Jul 29, 2026 गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सरना धाम मायापुर में गूंजी गुरु महिमा की गूंज बुधवार की सुबह 11:00 बजे से ।ज्ञात हो कि सरना धाम मायापुर में हर वर्ष गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। साथ ही साथ इस अवसर पर पूरे सावन माह के कावड़ यात्रा का भी आयोजन किया जाता है। जहां सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।