गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया नगर निगम का कारनामा: अतिक्रमण नहीं हटा तो अपना डिवाइडर तोड़ लाखों रुपये बर्बाद किए
मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे गयाजी शहर में अतिक्रमण हटाने के नाम पर नगर निगम प्रशासन का एक अजीबो-गरीब कारनामा सामने आया है। जहां अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई होनी थी, वहां निगम प्रशासन ने खुद के ही बनाए डिवाइडर को तोड़ दिया, जिससे लाखों रुपये की सरकारी राशि पानी में बह गई। शहर के केपी रोड में वर्षों व वर्षों का अतिक्रमण को जहां निगम प्रशासन हटाने में विफल रही।