मछलीशहर: थाना मीरगंज पुलिस में 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्वेक्षण में,थाना मीरगंज पुलिस टीम व आबकारी पुलिस टीम द्वारा बंधवा पुलिया के पास से सुखसागर पटेल पुत्र रामबहादुर पटेल निवासी सेमरहो थाना मीरगंज जनपद जौनपुर को कब्जे से 20 लीटर नाजायज शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुध्द सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।