मछलीशहर: मुंगरा बादशाहपुर नगर में जाम की समस्या को लेकर एसडीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक
मुंगरा बादशाहपुर नगर में हमेशा लगने वाले जाम को लेकर एसडीएम राजेश चौरसिया व क्षेत्राधिकारी गीरेंद्र सिंह ने विभिन्न चिन्हित स्थलों का भ्रमण कर जाम की समस्या को बारीकी से जांचा और परखा। इसके बाद नगर पालिका परिषद के सभागार में अधिकारियों तथा नगर के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक कर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए रूपरेखा तैयार की।