जैतपुर: अमलाई के गिरवा में तेज आंधी-तूफान से घरों के छप्पर उड़े, हजारों का हुआ नुकसान
अमलाई के गिरवा में तेज आंधी तूफान से कई घरों का छप्पड़ उड़ गया जिससे घरों में रखा समान भी खराब हुआ है जिससे लोगों का हजारों का नुकसान हुआ है। शुक्रवार देर शाम हाट बाजार में पेड़ गिरने से एक महिला की मौत भी हुई थी। छप्पड़ उड़ने से हुए नुकसान का आकलन प्रशाशन करने में शनिवार सुबह 9 बजे से जुटा है।