नारायणपुर: भारतीय भाषा समर कैंप का समापन
बिहपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय पछियारी टोला औलियाबाद में बुधवार को एनसीईआरटी द्वारा आयोजित सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का समापन हुआ। शिविर में बच्चों ने विभिन्न भाषाओं में संवाद, अभिवादन और सांस्कृतिक गतिविधियां सीखी। समापन समारोह में ‘भाषाएं अलग, लेकिन भारत एक’ विषय पर नुक्कड़ नाटक और विभिन्न राज्यों के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए गए।