बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को भोपाल स्टेट हेंगर और इंदौर से बड़ी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व पर पूरा विश्वास जताते हुए सुशासन स्वच्छ राजनीति और राष्ट्रवाद की विचारधारा को ऐतिहासिक विजय दिलाई है|