बांका: त्रिलोकीनाथ महादेव मंदिर में पुनर्स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकली भव्य कलश शोभा यात्रा
Banka, Banka | Apr 17, 2026 शहर के करहरिया मोहल्ला स्थित त्रिलोकीनाथ महादेव मंदिर में पुनर्स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर शुक्रवार की सुबह 10 बजे भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से भरी इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे रास्ते मंदिर परिसर से लेकर चांदन नदी तक जयकारों और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा।