चूरू: रामगढ़ में ननिहाल आई 3 वर्षीय बच्ची को लगा करंट, चूरू अस्पताल में चिकित्सकों ने घोषित किया मृत
Churu, Churu | Apr 13, 2025 चूरू के निकटवर्ती रामगढ़ में अपने ननिहाल आई 3 साल की मासूम बच्ची की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजन उसे लेकर चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल पहुंचे, जहां आपातकालीन वार्ड में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस हादसे की सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने आपतकालीन वार्ड पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई।