छतरपुर नगर: छतरपुर में पेंशनर्स एसोसिएशन का संभागीय सम्मेलन संपन्न, समस्याओं पर हुई गंभीर चर्चा
छतरपुर में पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा संभागीय स्तर का सम्मेलन आज 31 मार्च दोपहर करीब 2:30 बजे स्थानीय ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पेंशनर्स ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पेंशनर्स से जुड़ी विभिन्न लंबित समस्याओं पर चर्चा करना और उनके समाधान के लिए ठोस रणनीति तैयार करना रहा।