गोला: उरुवा थाना क्षेत्र के देवापार में मिट्टी लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को मारी ठोकर, बाइक सवार की मौत
गोरखपुर जनपद के उरुवा थाना क्षेत्र के देवापार में मिट्टी लदी तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया। एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। बाइक पर बैठी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना में शामिल ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।