गोला: चिल्लूपार विधानसभा में दर्जनभर से अधिक जगहों पर खराब हुई इवीएम मशीन, EVM मशीन में गड़बड़ी को ठीक करके पुनः हुआ मतदान
चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में दर्ज़न भर से अधिक जगहों पर इवीएम मशीन में गड़बड़ी हुई। जिसके कारण कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए मतदान रोकना पड़ा लेकिन बाद में मशीन में गड़बड़ी को ठीक कर या मशीन बदलकर मतदान शुरू करा दिया गया। क्षेत्र के बूथ सं. 454 मुजौना में मतदान शुरू होते ही इवीएम खराब हो गया। जिससे आधा घंटा मतदान रूका रहा।