पिपरई: महाशिवरात्रि पर शिव बारात में भूत-प्रेत और असुरों का रूप धारण कर निकले लोग
महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर में शिव महोत्सव का आयोजन नगर के शिव मंदिर पर किया गया जिसमें नगर के लोगों द्वारा भगवान शिव की बारात निकाली गई जिसमें नगर के बच्चों द्वारा भूत प्रेत असुर दानव का रूप ग्रहण कर बम बम भोले के नारे के साथ धूमधाम से बारात निकाली गई इस दौरान नगर के कई चौक चौराहा पर गणमान्य नागरिकों द्वारा बारात का बरोटा दिया साथ ही पुष्प बरसा किए गए