पिपरई: पिपरई में फाटक रोड पर सट्टा खेलते हुए 31 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस ने मामला दर्ज किया
मंगलवार को शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार पिपरई पुलिस ने सट्टा खिलाते हुए 31 वर्षीय व्यक्ति को गिरिफ्तार किया है, पिपरई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोई पिपरई में फाटक रोड़ पर सट्टा खिला रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से पिपरई निवासी राहुल पुत्र बब्लू राठौर को सट्टा पर्ची के साथ गिरिफ्तार कर लिया।