पिपरई: सीगोन गांव से पिपरई पुलिस ने हाथ भट्टी से बनी शराब के साथ 58 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया
शुक्रवार को शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार पिपरई पुलिस ने एक 58 वर्षीय अधेड़ को हाथ भट्टी से बनी शराब के साथ गिरफ्तार किया है,पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीगोन गांव में कोई हाथ भट्टी से बनी शराब लेकर जा रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से सीगोन निवासी सीताराम धाकड़ को हाथ भट्टी से बनी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।