अनूपपुर: रेत संकट से फ्लाईओवर निर्माण फिर थमा, तीन दिन से काम बंद
अनूपपुर। जिला मुख्यालय में निर्माणाधीन फ्लाईओवर ब्रिज का कार्य एक बार फिर ठप पड़ गया है। बीते तीन दिनों से रेत की कमी के चलते निर्माण कार्य पूरी तरह बंद है। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे की स्थिति में मौके पर सन्नाटा पसरा रहा और मजदूर भी कार्यस्थल पर नजर नहीं आए। लंबे समय से धीमी गति से चल रहे इस प्रोजेक्ट में बार-बार आ रही बाधाओं से आमजन में नाराजगी बढ़ती जा रही