परमानंदपुर गांव के युवक ज्योतिष शाह को पड़ोस गांव भरतशीला के आजाद यादव सहित तीन लोगों के द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। घटना के बाद पीड़ित ज्योतिष साह शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 4 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी लिखित रूप से पुलिस को देते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि पूर्व में भी उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट कर चुका है।