बीसलपुर: बिलसंडा कस्बे में दहेज में स्कॉर्पियो न मिलने पर विवाहिता को छत से फेंकने का आरोप, दोनों पैर टूटे
कस्बा बिलसंडा में एक विवाहिता को कथित रूप से दहेज की मांग पूरी न होने पर छत से नीचे फेंकने का मामला सामने आया है। घटना में महिला के दोनों पैर टूट गए, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के पिता ने पति समेत ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना बिलसंडा में कार्रवाई की मांग की है।