दनियावां: शराब डिलीवरी करते दो युवक पकड़े गए, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
दनियावां। गुरुवार को फतुहा थाना क्षेत्र के एक गांव से देसी शराब लेकर हिलसा जा रहे दो युवक को पुलिस ने दबोच लिया। शाहजहांपुर की पुलिस ने थाने के पास ही दनियावां हिलसा स्टेट हाइवे पर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार युवक फतुहा थाना क्षेत्र के गोरी पुंदाह निवासी परशुराम कुमार व जफराबाद गांव के सुधांशु कुमार है। दोनों शराब को एक वाहन रख कर डिलीवरी करने जा रहा था।