दनियावां: मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में कुर्की-जब्ती के लिए गई पुलिस ने महिला आरोपी को गिरफ्तार किया
Daniawan, Patna | Apr 28, 2025 दनियावां थाना की पुलिस ने रविवार को मारपीट व जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने गई। जहां कार्रवाई के पहले एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला आरोपी दनियावां के ही रहने वाली टुनटुन प्रसाद की पत्नी रीना देवी है। वह पिछले 18 वर्षों से फरार चल रही थी। उसके विरुद्ध न्यायालय से कुर्की जब्ती का आदेश निर्गत था।