मुज़फ्फरनगर: चरथावल के होली चौक पर खूनी मारपीट, लाठी-डंडे और बेल्ट से युवकों ने बीच सड़क जमकर पीटा, VIDEO वायरल
चरथावल थाना क्षेत्र के होली चौक पर युवकों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में युवक लाठी-डंडों और बेल्ट से एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं,जबकि महिलाएं उन्हें रोकने का प्रयास करती नजर आ रही हैं।पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया है।घटना के बाद इलाके मे दहशत का माहौल है