सदर: प्रयागराज: बेगमसराय में वीडियो कॉल पर विवाहिता की मौत, ननद से बहस के बाद उठाया कदम, पुलिस जांच में जुटी
Sadar, Allahabad | Apr 16, 2026
प्रयागराज जिले के हिरन का टोला, बेगमसराय में मंगलवार रात झकझोर देने वाली घटना घटी। फोन पर बहस के दौरान ननद के यह कहने पर 'जाओ मर जाओ' 28 वर्षीय विवाहिता ने वीडियो कॉल कर फांसी लगा ली। वीडियो कॉल पर विवाहिता को फांसी के फंदे पर लटकता देख पति, ननद और उसके भाई-बहन चीखते रह गए लेकिन चाहकर भी कुछ नहीं कर सके। घटना की वजह पारिवारिक कलह बताई गई।पुलिस जांच कर रही है