जिले के चौकी हिरदेनगर क्षेत्र के कुडवन तिराहा के पास पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान व्यक्ति से मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है।शनिवार को शाम 5:30 बजे चौकी हिरदेनगर पुलिस ने वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान रामकिशोर पटेल निवासी ककैया थाना बम्हनी के कब्जे से 1.264 ग्राम गांजा जप्त किया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया