चंदला: चंदला में जल गंगा संवर्धन दिवस पर तालाबों के संरक्षण की पहल, नगर परिषद ने शुरू किया सफाई अभियान
सोमवार की सुबह 11 बजे जल गंगा संवर्धन दिवस के अवसर पर चंदला में तालाब का सफाई एवं सौंदर्यीकरण कार्य की जानकारी दी। नगर परिषद की टीम और सफाई कर्मचारी तालाब की साफ-सफाई, कचरा हटाने और आसपास के क्षेत्र को सुंदर बनाने में जुटे नजर आए। अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण और लोगों में जल बचाने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।