देवसर: जियावान में आधी रात घर में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने दंपति पर किया जानलेवा हमला, पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल
जियावान थाना क्षेत्र के अकौरी गांव में एक सनसनी खेस वारदात सामने आई जहां घर में सो रहे पति-पत्नी पर करीब 10 से 12 लोगों ने चाकू और लाठियां से जानलेवा हमला कर दिया किसी तरह जान बचाते हुए घायल दंपति थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर में जारी है