हुज़ूर: भोपाल में आयशर कॉलेज के पास एथेनॉल से भरे एक टैंकर के केबिन में अचानक आग लग गई
Huzur, Bhopal | Jul 9, 2026 भोपाल में आयशर कॉलेज के पास एथेनॉल से भरे एक टैंकर के केबिन में अचानक आग लग गई। घटना गुरुवार सुबह करीब 11:15 की है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एक ही फायर ब्रिगेड वाहन की मदद से आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया।