आरा: बराड़ गांव स्थित पोखरा में डूबने से छात्र की मौत आरा सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Arrah, Bhojpur | Jul 24, 2024 चरपोखरी थाना क्षेत्र के बराड गांव निवासी विजय कुमार पांडेय के पुत्र आदित्य कुमार पांडेय गांव के पोखरा में स्नान करने गया था। स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूबने से मौत हो गई। मौत के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस व परिजनों ने पोखरा से शव को निकाल कर आरा सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम।