उन्न थाना क्षेत्र के ग्राम डेहरी में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने शीघ्र कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात के समय आरोपी नशे में थे।