सरदारशहर: ताल मैदान में चल रही नौ दिवसीय श्री राम कथा के तीसरे दिन कथा वाचक ने शिव चरित्र और शिव विवाह का सुनाया प्रसंग
सरदारशहर के ताल मैदान में गुरु गोरखनाथ जी जाहरवीर जी गोगाजी गौशाला समिति मीठासर की ओर से चल रही 9 दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन सोमवार शाम 4 बजे कथावाचक शंकर दास जी महाराज ने भगवान शिव चरित्र व शिव विवाह का प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान चार जनों की ओर से 4 लाख रुपये गौशाला के लिए गुप्त दान के रूप में प्राप्त हुआ।