सरदारशहर: ताल मैदान में चल रही श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथावाचक ने बताया रामचरितमानस सुनने व अनुसरण करने का महत्व
सरदारशहर के ताल मैदान में चल रही श्रीराम कथा के दूसरे दिन रविवार शाम 4 बजे कथावाचक शंकर दास जी महाराज ने रामचरित मानस सुनने और इसमें बताए मार्ग का अनुसरण करने का महत्व बताया। कथावाचक ने कहा कि जीवन के हर संशय का समाधान श्रीराम कथा करती है। रामचरित मानस में नौ दिन में नौ प्रश्न हैं। निर्गुण ब्रह्म सगुण कैसे हो गया, राम जन्म का कारण क्या है।