सरदारशहर: उदासर बिदावतान के पास बाइक फिसलने से चालक हुआ घायल, राजकीय अस्पताल में कराया गया भर्ती
सरदारशहर के चुरू रोड पर गांव उदासर बिदावतान के पास सोमवार शाम 4 बजे बाइक फिसलने से बाइक चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के पायलेट सुभाष सिहाग व ईएमटी नेतराम ने घायल को 108 एंबुलेंस के सहयोग से राजकीय अस्पताल पहुंचाया। राजकीय अस्पताल में डॉक्टर व नर्सिंग टीम ने घायल का प्राथमिक उपचार कर अस्पताल में भर्ती किया गया।