बेरो: भीषण गर्मी में बेड़ो थाना की पहल, थाना गेट के पास लगाया गया प्याऊ
Bero, Ranchi | May 25, 2026 बेड़ो थाना प्रशासन की ओर से भीषण गर्मी को देखते हुए थाना गेट के पास राहगीरों और आम लोगों के लिए प्याऊ की व्यवस्था की गई। मौके पर थाना प्रभारी मो. कफिल अहमद, सर्किल इंस्पेक्टर उत्तम कुमार उपाध्याय, शौकत अली सहित थाना के जवान और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। लोगों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए इसे गर्मी में राहतभरा कदम बताया।