डोईवाला के दुर्गा चौक मे दून पब्लिक स्कूल मार्ग स्थित विस्थापित क्षेत्र में जमीन सौदे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि लखनऊ निवासी एक डॉक्टर ने लेन नंबर 6, कैलाश कुंज कॉलोनी में मौजूद अपना प्लॉट स्थानीय लोगों के माध्यम से बेचने की बात कहकर बयाना लिया, लेकिन कुछ दिन बाद रकम वापस कर दी।