गंधवानी: खनी अंबा, अंबा सोटी व अन्य उप स्वास्थ्य केंद्रों पर ध्वजारोहण नहीं, बीएमओ ने जिम्मेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया
Gandhwani, Dhar | Aug 15, 2025 स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम बाग ब्लाक के टांडा क्षेत्र के खनिअंबा, अंबासोटी, के उप स्वास्थ्य केन्द्र पर ताले लटके हुए मिलें वहीं ग्राम मगदी में तिरंगा लकड़ी पर फहरा कर औपचारिक निभाई गई पत्रकारों के द्वारा टांडा क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्र पर ध्वजारोहण को लेकर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया इस दौरान अधिकांश उप स्वास्थ्य केंद्रों पर ताले लटके मिले हैं