गंधवानी: डेहरी में गोहत्या के विरोध में हिन्दू संगठन ने बाग गंधवानी मार्ग पर किया चक्काजाम, पुलिस मौके पर
Gandhwani, Dhar | Aug 14, 2025 बाग थाना क्षेत्र के डेहरी में गो माता हत्या को लेकर आज गुरुवार को सुबह के समय हंगामा मच गया , ग्राम डेहरी के रहने वाले लालिया सीरवी के खेत में बंधी उनकी गाय की निर्ममता से हत्या कर अज्ञात आरोपी उसका मांस निकालकर ले गए , उसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में डेहरी वासियों ने बस स्टैंड स्थित बाग गंधवानी रोड़ पर चक्का जाम कर दिया